चांदी का भाव आज का 8 फरवरी 2026: क्या है ताजा रेट, जानें पटना, लखनऊ, नोएडा, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 February 2026: कुछ दिन पहले चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट हुई। उसके बाद जबरदस्त तेजी देखने को मिली। लेकिन फिर गिरावट हुई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 February 2026 : चांदी में फिर गिरावट देखने को मिली रही है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत 13,000 रुपये लुढ़कर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव गिरकर 2,49,499 रुपये किलो हो गया। चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी बढ़कर 74 डॉलर प्रति औंस हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत घटकर 2,44,929 रुपये किलो हो गई। चूकिं शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा। इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य है। इधर, गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 2,85,000 रुपये हो गई। इससे पहले 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg.

चांदी का ताजा भाव जानिए

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली₹2,850₹28,500₹2,85,000
मुंबई₹2,850₹28,500₹2,85,000
कोलकाता₹2,850₹28,500₹2,85,000
चेन्नई₹2,850₹28,500₹2,85,000
पटना₹2,850₹28,500₹2,85,000
लखनऊ₹2,850₹28,500₹2,85,000
मेरठ₹2,850₹28,500₹2,85,000
अयोध्या₹2,850₹28,500₹2,85,000
कानपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
गाजियाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
नोएडा₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुरुग्राम₹2,850₹28,500₹2,85,000
चंडीगढ़₹2,850₹28,500₹2,85,000
जयपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
अहमदाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
पुणे₹2,850₹28,500₹2,85,000
लुधियाना₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुवाहाटी₹2,850₹28,500₹2,85,000
इंदौर₹2,850₹28,500₹2,85,000
सूरत₹2,850₹28,500₹2,85,000
नागपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
नासिक₹2,850₹28,500₹2,85,000
बैंगलोर₹2,850₹28,500₹2,85,000
वडोदरा₹2,850₹28,500₹2,85,000
भुवनेश्वर₹2,850₹28,500₹2,85,000
केरल₹2,850₹28,500₹2,85,000
रायपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
हैदराबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
कटक₹2,850₹28,500₹2,85,000

(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों के लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली जारी रखने से चांदी करीब 5 प्रतिशत टूटकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी 13,000 रुपये यानी 4.85 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। यह गुरुवार को 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुरुआती गिरावट के बाद सर्राफा की कीमतों में चार प्रतिशत से अधिक का तेज सुधार हुआ। हाजिर चांदी 3.02 डॉलर यानी 4.26 प्रतिशत बढ़कर 74 डॉलर प्रति औंस हो गई। इसके पहले दिन में चांदी लगभग 10 प्रतिशत गिरकर 64.08 डॉलर प्रति औंस पर आ गई थी।

End of Feed