चांदी का भाव आज का 3 मार्च 2026: रेट में बड़ी गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 3 March 2026: चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी थी। लेकिन फिर गिरावट हुई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 3 March 2026 : ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार जबरदस्त बढ़ोतरी जारी थी। लेकिन फिर गिरावट हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज रात तक 3.93% लुढ़कर यानी 10625 रुपये गिरकर 259500 रुपये किलो हो गया। पिछले दिन 2,74,998 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट सिल्वर की कीमतें 1.92% बढ़कर 90.56 डॉलर प्रति औंस हो गईं। COMEX चांदी का भाव आज हरे निशान में खुला और 91.61 डॉलर प्रति औंस के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी 20,000 रुपये लुढ़कर 2,95,000 रुपये किलो हो गई। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार बाजार बंद होने तक 2,89,848 रुपये किलो हो गया। चूंकि होली की छुट्टी की वजह से आज बुलियन बाजार बंद है, इसलिए आज यही भाव मान्य रहेगा। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka

जानिए चांदी का ताजा भाव

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,950₹29,500₹2,95,000
मुंबई₹2,950₹29,500₹2,95,000
कोलकाता₹2,950₹29,500₹2,95,000
चेन्नई₹3,150₹31,500₹3,15,000
पटना₹2,950₹29,500₹2,95,000
लखनऊ₹2,950₹29,500₹2,95,000
मेरठ₹2,950₹29,500₹2,95,000
कानपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
अयोध्या₹2,950₹29,500₹2,95,000
गाजियाबाद₹2,950₹29,500₹2,95,000
नोएडा₹2,950₹29,500₹2,95,000
गुरुग्राम₹2,950₹29,500₹2,95,000
चंडीगढ़₹2,950₹29,500₹2,95,000
जयपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
लुधियाना₹2,950₹29,500₹2,95,000
गुवाहाटी₹2,950₹29,500₹2,95,000
इंदौर₹2,950₹29,500₹2,95,000
अहमदाबाद₹2,950₹29,500₹2,95,000
वडोदरा₹2,950₹29,500₹2,95,000
सूरत₹2,950₹29,500₹2,95,000
नागपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
पुणे₹2,950₹29,500₹2,95,000
नासिक₹2,950₹29,500₹2,95,000
बैंगलोर₹2,950₹29,500₹2,95,000
भुवनेश्वर₹3,150₹31,500₹3,15,000
कटक₹3,150₹31,500₹3,15,000
केरल₹3,150₹31,500₹3,15,000
रायपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
हैदराबाद₹3,150₹31,500₹3,15,000

(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ। मिडिल ईस्ट में लड़ाई बढ़ने के बाद इन्वेस्टर्स के सेफ-हेवन एसेट्स की तरफ जाने से चांदी 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी शुक्रवार के 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद लेवल से 32,000 रुपये या 11.94 परसेंट बढ़कर 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट चांदी 1.43 परसेंट बढ़कर USD 95.19 प्रति औंस हो गया।

End of Feed