Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 4 January 2026 : चांदी की कीमतों ने पिछले साल नए-नए रिकॉर्ड बनाए। हालांकि कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक कीमत 2,34,550 रुपये किलो हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए ये दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज भारत में चांदी का भाव 2,41,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत बढ़कर 2,41,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। विदेशी कारोबार में हाजिर चांदी बढ़कर 74.52 डॉलर प्रति औंस हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी का वादा भाव बढ़कर 2,40,852 रुपए हो गया। चांदी का वायदा भाव 29 दिसंबर को 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई थी। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।
चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)
भारत के शहरों में चांदी के भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)
| शहर का नाम | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| मुंबई | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| कोलकाता | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| चेन्नई | ₹2,570 | ₹25,700 | ₹2,57,000 |
| पटना | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| लखनऊ | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| मेरठ | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| कानपुर | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| अयोध्या | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| नोएडा | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| गुड़गांव | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| जयपुर | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| पुणे | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| लुधियाना | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| इंदौर | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| बैंगलोर | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,570 | ₹25,700 | ₹2,57,000 |
| केरल | ₹2,570 | ₹25,700 | ₹2,57,000 |
| रायपुर | ₹2,410 | ₹24,100 | ₹2,41,000 |
| हैदराबाद | ₹2,570 | ₹25,700 | ₹2,57,000 |
पिछले दिन चांदी का भाव
देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत भी 4,000 रुपये बढ़कर 2,41,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। विदेशी कारोबार में हाजिर चांदी भी 3.06 डॉलर यानी 4.28 प्रतिशत बढ़कर 74.52 डॉलर प्रति औंस हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.11 प्रतिशत बढ़कर 2,40,852 रुपए हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेज इजाफा दर्ज किया गया। चांदी की कीमत 4.26 प्रतिशत बढ़कर 73.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतों ने शुक्रवार को वर्ष 2026 की सकारात्मक शुरुआत की। वर्ष 2025 में चार दशकों से ज्यादा समय में सबसे मजबूत सालाना बढ़ोतरी के बाद यह तेजी आई।
बाजार के जानकारों ने बताया कि सोने और चांदी में तेजी की वजह वैश्विक अस्थिरता के समय में निवेशकों की ओर से सुरक्षित निवेश का रुख करना है। इसके अलावा सोने में केंद्रीय बैंकों की ओर से लगातार खरीदारी की जा रही है और इससे भी सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा बाजार परिस्थितियों को देखते हुए सोने और चांदी में आने वाले समय में तेजी जारी रह सकती है।
