चांदी का भाव आज का 25 दिसंबर 2025: क्रिसमस पर क्या है रेट, जानें पटना, दिल्ली, नोएडा, मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 25 December 2025: चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार ढ़ाई लाख किलो की ओर तेजी से बढ़ रही है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज क्रिसमस के दिन आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 25 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। 2 लाख के पार नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। अब तो यह ढाई लाख के करीब पहुंचने वाली है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार को चांदी 2,18,983 रुपये किलो हो गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक भारत में आज चांदी की कीमत 2,33,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमतें बढ़कर 2,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं, जबकि विदेशी बाजारों में चांदी 72 डॉलर प्रति औंस के स्तर को लांघ गई। आइए आगे जानते हैं आपके शहर में चांदी का भाव क्या है।

Christmas Silver price, Silver price today, Silver rate India

क्रिसमस के दिन चांदी का भाव क्या है? (तस्वीर-istock)

भारत के शहरों में चांदी का भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किग्रा चांदी का भाव
दिल्ली₹2,331₹23,310₹2,33,100
मुंबई₹2,331₹23,310₹2,33,100
कोलकाता₹2,331₹23,310₹2,33,100
चेन्नई₹2,441₹24,410₹2,44,100
पटना₹2,331₹23,310₹2,33,100
लखनऊ₹2,331₹23,310₹2,33,100
मेरठ₹2,331₹23,310₹2,33,100
कानपुर₹2,331₹23,310₹2,33,100
अयोध्या₹2,331₹23,310₹2,33,100
गाजियाबाद₹2,331₹23,310₹2,33,100
नोएडा₹2,331₹23,310₹2,33,100
गुड़गांव₹2,331₹23,310₹2,33,100
जयपुर₹2,331₹23,310₹2,33,100
अहमदाबाद₹2,331₹23,310₹2,33,100
पुणे₹2,331₹23,310₹2,33,100
लुधियाना₹2,331₹23,310₹2,33,100
गुवाहाटी₹2,331₹23,310₹2,33,100
इंदौर₹2,331₹23,310₹2,33,100
चंडीगढ़₹2,331₹23,310₹2,33,100
बैंगलोर₹2,331₹23,310₹2,33,100
भुवनेश्वर₹2,441₹24,410₹2,44,100
केरल₹2,441₹24,410₹2,44,100
रायपुर₹2,331₹23,310₹2,33,100
हैदराबाद₹2,441₹24,410₹2,44,100

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतें 9,750 रुपये बढ़कर 2,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं, जबकि विदेशी बाजारों में चांदी 72 डॉलर प्रति औंस के स्तर को लांघ गई। मंगलवार को चांदी 2,17,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। कैलेंडर वर्ष के दौरान, 31 दिसंबर, 2024 को रिकॉर्ड किए गए 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से चांदी की कीमत 1,37,300 रुपये या 153.06 प्रतिशत बढ़ गई है। लगातार चौथे दिन बढ़त को जारी रखते हुए, हाजिर चांदी 1.22 डॉलर या 1.71 प्रतिशत बढ़कर विदेशी व्यापार में 72.70 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गई। पिछले चार सत्रों में, चांदी 67.14 डॉलर प्रति औंस से 5.56 डॉलर या 8.3 प्रतिशत बढ़ी है। इस साल अब तक, चांदी की कीमत 31 दिसंबर, 2024 को दर्ज भाव से 43.73 डॉलर या 151 प्रतिशत बढ़ी है।

End of Feed