चांदी का भाव आज का 15 मई 2026: 21600 रुपये लुढ़की कीमत, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 15 May 2026: चांदी के गहने खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 15 May 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका में तनाव और गहने नहीं खरीदने की पीएम मोदी की अपील की वजह से चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में उठापटक रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमतें भी 21,600 रुपये यानी 7.3 प्रतिशत टूटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गईं। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 2,96,600 रुपये प्रति किलोग्राम थी। उधर वायदा कारोबार में बुधवार 21000 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी लेकिन गुरुवार को फिर 8500 रुपये से अधिक लुढ़क गई। शुक्रवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज रात तक 6.97% लुढ़कर यानी 20302 रुपये गिरावट के साथ 2,70,800 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,91,102 रुपये किलो पर बंद हुई थी। इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई लेवल पर था। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी 2,87,193 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,67,500 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक गिरकर 2,68,500 रुपये किलो हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स मुताबिक चांदी 10,000 रुपये घटकर 2,90,000 रुपये प्रति किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 5.26 डॉलर यानी 6.31 प्रतिशत टूटकर 78.21 डॉलर प्रति औंस रह गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

Silver price today, silver rate today,chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg, Silver rate India, Silver Jewellery Rates, MCX Silver rate

चांदी का ताजा भाव जानिए

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,900₹29,000₹2,90,000
मुंबई₹2,900₹29,000₹2,90,000
कोलकाता₹2,900₹29,000₹2,90,000
चेन्नई₹3,050₹30,500₹3,05,000
पटना₹2,900₹29,000₹2,90,000
लखनऊ₹2,900₹29,000₹2,90,000
अयोध्या₹2,900₹29,000₹2,90,000
मेरठ₹2,900₹29,000₹2,90,000
कानपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
गाजियाबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
नोएडा₹2,900₹29,000₹2,90,000
गुरुग्राम₹2,900₹29,000₹2,90,000
चंडीगढ़₹2,900₹29,000₹2,90,000
जयपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
लुधियाना₹2,900₹29,000₹2,90,000
गुवाहाटी₹2,900₹29,000₹2,90,000
इंदौर₹2,900₹29,000₹2,90,000
अहमदाबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
सूरत₹2,900₹29,000₹2,90,000
वडोदरा₹2,900₹29,000₹2,90,000
पुणे₹2,900₹29,000₹2,90,000
नागपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
नासिक₹2,900₹29,000₹2,90,000
बैंगलोर₹2,900₹29,000₹2,90,000
भुवनेश्वर₹3,050₹30,500₹3,05,000
कटक₹3,050₹30,500₹3,05,000
केरल₹3,050₹30,500₹3,05,000
रायपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
हैदराबाद₹3,050₹30,500₹3,05,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

भू-राजनीतिक तनाव के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने के बाद चांदी की कीमतों में गिरावट आई। इसमें लगातार तीन दिन से जारी बढ़त का सिलसिला थम गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 900 रुपये टूटकर 2,96,600 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,97,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 0.57 प्रतिशत टूटकर 87.04 डॉलर प्रति औंस रह गई।

End of Feed