चांदी का भाव आज का 13 जनवरी 2026: कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें पटना, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 13 January 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। चांदी एक बार रिकॉर्ड तोड़ते हुए नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या है।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 13 January 2026 : चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार उछाल देखने को मिला। फिर नया रिकॉर्ड बन गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमतें 6,000 रुपये उछलकर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। सोमवार को चांदी 15,000 रुपये यानी 6 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल के साथ 2,65,000 रुपये प्रति किग्रा के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। यह शुक्रवार को 2,50,000 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। वर्ष 2026 में अब तक चांदी ने कुल 32,000 रुपये यानी 13.4 प्रतिशत की तेज बढ़त दर्ज की है। यह 31 दिसंबर, 2025 को 2,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 3,232 रुपये या 1.2 प्रतिशत चढ़कर 2,72,202 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। विदेशी व्यापार में हाजिर चांदी 0.58 प्रतिशत बढ़कर 85.64 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत में चांदी की कीमत 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। यह एक नया रिकॉर्ड है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक चांदी का भाव 2,56,776 रुपये किलो था। जो बढ़कर 2,62,742 रुपये किलो हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 2,63,032 रुपये किलो हो गया। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

Silver price today, Silver rate India, silver price per kg

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

भारत के शहरों में चांदी के भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,750₹27,500₹2,75,000
मुंबई₹2,750₹27,500₹2,75,000
कोलकाता₹2,750₹27,500₹2,75,000
चेन्नई₹2,871₹28,710₹2,87,100
पटना₹2,750₹27,500₹2,75,000
लखनऊ₹2,750₹27,500₹2,75,000
अयोध्या₹2,701₹27,010₹2,70,100
मेरठ₹2,750₹27,500₹2,75,000
कानपुर₹2,701₹27,010₹2,70,100
गाजियाबाद₹2,701₹27,010₹2,70,100
नोएडा₹2,701₹27,010₹2,70,100
गुरुग्राम₹2,701₹27,010₹2,70,100
चंडीगढ़₹2,701₹27,010₹2,70,100
जयपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
अहमदाबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
पुणे₹2,750₹27,500₹2,75,000
लुधियाना₹2,750₹27,500₹2,75,000
गुवाहाटी₹2,701₹27,010₹2,70,100
इंदौर₹2,701₹27,010₹2,70,100
नासिक₹2,701₹27,010₹2,70,100
बैंगलोर₹2,701₹27,010₹2,70,100
भुवनेश्वर₹2,871₹28,710₹2,87,100
केरल₹2,871₹28,710₹2,87,100
रायपुर₹2,701₹27,010₹2,70,100
हैदराबाद₹2,871₹28,710₹2,87,100
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रही चांदी की कीमत

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक वैश्विक बाजारों में जोरदार तेजी के अनुरूप सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 15,000 रुपये उछलकर 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 15,000 रुपये यानी छह प्रतिशत बढ़कर 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) के नए शिखर पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 4.3 डॉलर यानी लगभग छह प्रतिशत बढ़कर 84.61 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

End of Feed