Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 10 June 2026 : ईरान-अमेरिका में चल रहे संघर्ष के बीच चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट शुरू हो गई। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत 10,000 रुपये यानी करीब 4% लुढ़ककर 2,45,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 1.21% लुढ़कर यानी 2877 रुपये गिरावट के साथ 2,35,651 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,38,528 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 2.24% टूटकर 63.87 डॉलर प्रति औंस पर रही। बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,34,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,45,938 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,36,280 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,33,283 रुपये किलो हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 10000 रुपये घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलो हो गया। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।
चांदी का ताजा भाव जानिए
बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)
| चांदी के प्रकार | 1 ग्राम | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किलोग्राम | 1 औंस | 1 तोला |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 999 फाइन सिल्वर | ₹236 | ₹2,359 | ₹23,593 | ₹235,930 | ₹6,689 | ₹2,752 |
| 925 स्टर्लिंग सिल्वर | ₹218 | ₹2,182 | ₹21,824 | ₹218,235 | ₹6,187 | ₹2,545 |
| 900 कॉइन सिल्वर | ₹212 | ₹2,123 | ₹21,234 | ₹212,337 | ₹6,020 | ₹2,477 |
| 800 जर्मन सिल्वर | ₹189 | ₹1,887 | ₹18,874 | ₹188,744 | ₹5,351 | ₹2,201 |
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| मुंबई | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| कोलकाता | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| चेन्नई | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| पटना | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| लखनऊ | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| मेरठ | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| कानपुर | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| अयोध्या | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| नोएडा | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| जयपुर | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| लुधियाना | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| जलगांव | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| इंदौर | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| सूरत | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| पुणे | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| नागपुर | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| नासिक | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| बैंगलोर | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| वडोदरा | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| कटक | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| रायपुर | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| हैदराबाद | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| केरल | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को कमजोर डॉलर और धारणा में सुधार के कारण चांदी की कीमतें 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 68.28 डॉलर प्रति औंस पर थोड़ी ऊपर मजबूत हुई।
पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव
पश्चिम एशिया संकट के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,47 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 861 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,47,250 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी वायदा कीमत 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 68.49 डॉलर प्रति औंस हो गई।बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।
