चांदी का भाव आज का 10 दिसंबर 2025: दो लाख से मात्र इतनी दूर, जानें पटना से मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, chandi ka bhav aaj ka) 10 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अधिकांश रूख तेजी का रहता है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों क्या है चांदी का ताजा दाम।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, chandi ka bhav aaj ka) 10 December 2025 : चांदी के दाम में लगातार बदलाव जारी है। हालाकि इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है। कभी-कभी थोड़ी बहुत गिरावट होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी की कीमत 1,78,893 रुपये प्रति किलो थी। यह दोपहर तक बढ़कर 186350 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने यह घटकर 185488 रुपये प्रति किलो हो गई। इसकी कीमत सोमवार को 179088 रुपये प्रति किलोग्राम थी। धीरे-धीरे चांदी 2 लाख के करीब पहुंचती जा रही है। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी 11,500 रुपये की जबर्दस्त उछाल के साथ 1,92,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में कुल 1,02,300 रुपये यानी 114.04 प्रतिशत की तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है। इसकी कीमत 31 दिसंबर, 2024 को 89,700 रुपये प्रति किग्रा थी। इससे पहले, चांदी की कीमत में एक दिन की इतनी तेज बढ़ोतरी इस साल 10 अक्टूबर को दर्ज की गई थी। उस दिन इसकी कीमत 8,500 रुपये उछलकर 1,71,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

Silver Price Today in India

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में लगातार दूसरे दिन चांदी का सबसे अधिक कारोबार वाला मार्च अनुबंध 3,736 रुपये या 1.98 प्रतिशत बढ़कर 1,91,800 रुपये प्रति किग्रा के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 1.53 प्रतिशत बढ़कर 61.60 डॉलर प्रति औंस की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। मंगलवार को, यह 2.66 डॉलर यानी 4.58 प्रतिशत बढ़कर 60.82 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंचा था। सोमवार को 58.161 डॉलर प्रति औंस पर बंद होने के बाद, पिछले दो सत्रों में इसमें 3.44 डॉलर यानी 5.91 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मार्च 2026 डिलीवरी अनुबंध वाली कॉमेक्स चांदी वायदा 1.3 डॉलर यानी 2.14 प्रतिशत बढ़कर 62.14 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।आइए जानते हैं आपके शहरों के चांदी के ताजा भाव क्या हैं।

End of Feed