चांदी का भाव आज का 1 जनवरी 2026: साल के पहले दिन लुढ़के रेट, जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 1 January 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चांदी ढ़ाई लाख रुपये प्रति किलो के पार नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन कभी-कभी गिरावट होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं नए साल के पहले दिन आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 1 January 2026 : हाल के दिनों में चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली और यह लगातार नए रिकॉर्ड स्तर छू रही थी, हालांकि अब गिरावट हो रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,30,420 रुपये किलो थी, जो दोपहर तक घटकर 2,27,900 रुपये किलो हो गई। शाम में बाजार बंद होने तक 2,29,250 रुपये किलो हो गया। कुल मिलाकर आज गिरावट हुई है। वहीं, गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज भारत में चांदी का भाव गिरकर 2,38,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी के वायदा भाव ने नए साल की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की, लेकिन यह गति बनाए नहीं रख सका और नुकसान में चला गया। मार्च कॉन्ट्रैक्ट के लिए सफेद धातु गिरावट के साथ 2,35,251 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछली बाजार सत्र में धातु 2,35,701 रुपये प्रति किलोग्राम पर समाप्त हुई थी। यह 29 दिसंबर को 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया था। चांदी का वायदा भाव भी 7.33 डॉलर, या 9.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ विदेशी व्यापार में 70.89 डॉलर प्रति औंस पर समाप्त हुआ। सफेद धातु 29 दिसंबर को बढ़कर 82.67 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka (9)

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

भारत के शहरों में चांदी के भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,380₹23,800₹2,38,000
मुंबई₹2,380₹23,800₹2,38,000
कोलकाता₹2,380₹23,800₹2,38,000
चेन्नई₹2,560₹25,600₹2,56,000
पटना₹2,380₹23,800₹2,38,000
लखनऊ₹2,380₹23,800₹2,38,000
अयोध्या₹2,380₹23,800₹2,38,000
मेरठ₹2,380₹23,800₹2,38,000
कानपुर₹2,380₹23,800₹2,38,000
गाजियाबाद₹2,380₹23,800₹2,38,000
नोएडा₹2,380₹23,800₹2,38,000
गुड़गांव₹2,380₹23,800₹2,38,000
चंडीगढ़₹2,380₹23,800₹2,38,000
जयपुर₹2,380₹23,800₹2,38,000
अहमदाबाद₹2,380₹23,800₹2,38,000
पुणे₹2,380₹23,800₹2,38,000
लुधियाना₹2,380₹23,800₹2,38,000
गुवाहाटी₹2,380₹23,800₹2,38,000
इंदौर₹2,380₹23,800₹2,38,000
बैंगलोर₹2,380₹23,800₹2,38,000
भुवनेश्वर₹2,560₹25,600₹2,56,000
केरल₹2,560₹25,600₹2,56,000
रायपुर₹2,380₹23,800₹2,38,000
हैदराबाद₹2,560₹25,600₹2,56,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

साल के आखिरी कारोबारी दिन चांदी के कीमतों में नरमी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई और छह दिन की रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला टूट गया। स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,000 रुपये गिरकर 2,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) रही। पिछले सत्र में, चांदी 1,000 रुपये बढ़कर 2,41,000 रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। सालाना आधार पर, चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है, और लगभग 164 प्रतिशत का शानदार लाभ दिया है। चांदी की कीमत साल की शुरुआत में दर्ज 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,48,500 रुपये बढ़ गई हैं। वहीं विदेशी बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 4.60 अमेरिकी डॉलर यानी 6.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.67 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रही।

End of Feed