PSGIC, नाबार्ड और RBI के कर्मचारियों के वेतन में संशोधन को केंद्र की मंजूरी; इतने हजार लोगों को होगा सीधा फायदा

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वित्तीय क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने और पेंशनभोगियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए उपायों की श्रृंखला में, केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों (पीएसजीआईसी) और राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के वेतन संशोधन को मंजूरी दी है।

केंद्र सरकार ने पीएसजीआईसी, नाबार्ड और आरबीआई के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इससे 90,000 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। यह जानकारी वित्त मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई।

इन सरकारी कर्मियों की होगी बल्ले-बल्ले।

वित्त मंत्रालय ने क्या कहा?

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वित्तीय क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने और पेंशनभोगियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए उपायों की श्रृंखला में, केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों (पीएसजीआईसी) और राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के वेतन संशोधन को मंजूरी दी है। इसके अतिरिक्त सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और नाबार्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन में संशोधन को भी मंजूरी दी है।"

End of Feed