8000 लोगों को इनकम टैक्स का नोटिस, टैक्स बचाने के लिए कर दिया ये काम,ऐसे हुआ खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2023, 12:06 PM IST

Income Tax notices to 8000 people: डाटा एनॉलिटिक्क के जरिए यह पता चला है कि 8000 लोगों ने टैक्स बचाने के लिए, चैरिटेबल ट्रस्ट को डोनेशन का जो दावा किया है, वह उनकी इनकम और खर्च से मेल नहीं खाता है। जिन लोगों को इनकम टैक्स का नोटिस भेजा गया है, उसमें वेतन भोगी से लेकर Self employed भी शामिल हैं।

Income Tax notices to 8000 people:इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने करीब 8000 लोगों को नोटिस भेजा हैं। ये ऐसे लोग हैं जिन्होंने टैक्स बचाने के लिए चैरिटेबल ट्रस्ट (Charitable Trust)को डोनेशन दिया है। विभाग को इस बात का शक है कि इन लोगों ने चैरिटेबल ट्रस्ट को डोनेशन के नाम पर टैक्स चोरी की है। इस मामले में सभी लोगों को मार्च से लेकर एक अप्रैल के बीच नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। यह सारे लेन-देन साल 2017-18 से लेकर 2020-21 के दौरान किए गए हैं।

income tax notice

डोनेशन के नाम पर टैक्स चोरी

क्यों चोरी का शक

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार असल में विभाग के डाटा एनॉलिटिक्क के जरिए यह पता चला है कि 8000 लोगों ने टैक्स बचाने के लिए, चैरिटेबल ट्रस्ट को डोनेशन का जो दावा किया है, वह उनकी इनकम और खर्च से मेल नहीं खाता है। यानी इन लोगों की इनकम और चैरिटेबल ट्रस्ट को दिए गए दान की राशि में मेल नहीं खाता है। इसमें जिन 8000 लोगों को इनकम टैक्स का नोटिस गया है, उसमें वेतन भोगी से लेकर Self employed भी शामिल हैं। विभाग इस टैक्स चोरी में मिलीभगत के कनेक्शन की भी जांच कर रहा है। इसके तहत उन टैक्स प्रोफेशनल्स (CA)आदि का भी पता लगा रहा है , जिन लोगों ने ऐसे ट्रांडैक्शन करने में लोगों की मदद की है।

End of Feed