बेटी बन गई NRI, तो क्या भारत में पिता की संपत्ति पर नहीं रहेगा उसका हक?

अगर कोई बेटी विदेश में बस जाती है या दूसरे देश की नागरिकता ले लेती है, तो क्या भारत में पिता की संपत्ति पर उसका अधिकार खत्म हो जाता है? जानिए कानून क्या कहता है और खेती की जमीन के नियम क्या हैं।

आज के समय में कई भारतीय परिवारों के बच्चे पढ़ाई, नौकरी या बेहतर भविष्य के लिए विदेश में बस जाते हैं। कई लोग तो भारत की नागरिकता छोड़कर दूसरे देश की नागरिकता भी ले लेते हैं। ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि अगर बेटी विदेशी नागरिक बन गई है, तो क्या उसे भारत में अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा मिलेगा? क्या NRI या विदेशी नागरिक होने के कारण बेटी का विरासत का अधिकार खत्म हो जाता है? इसका जवाब है- नहीं। केवल विदेश में रहने या विदेशी नागरिकता लेने से बेटी का संपत्ति पर कानूनी अधिकार खत्म नहीं होता।

Daughter Inheritence Rule

बेटी बन गई NRI, तो क्या भारत में पिता की संपत्ति पर नहीं रहेगा उसका हक?

पिता की संपत्ति में बेटी को कितना अधिकार मिलता है?

हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 के तहत बेटी को पिता की संपत्ति में कानूनी अधिकार दिया गया है। अगर पिता की मृत्यु बिना वसीयत बनाए हो जाती है, तो उनकी संपत्ति का बंटवारा कानून के अनुसार होता है। इस स्थिति में बेटी को प्रथम श्रेणी का कानूनी वारिस यानी Class-I Heir माना जाता है। इसका मतलब है कि बेटी को बेटे के बराबर हिस्सा मिल सकता है। बेटी भारत में रह रही हो, विदेश में नौकरी कर रही हो या उसने किसी दूसरे देश की नागरिकता ले ली हो, केवल इस आधार पर उसका विरासत का अधिकार खत्म नहीं होता।

End of Feed