क्या 100% वेटिंग लिस्ट कन्फर्म हो सकती है?

ट्रेन की वेटिंग टिकट 100% कन्फर्म होगी या नहीं, इसकी पूरी गारंटी कोई नहीं दे सकता। लेकिन IRCTC के स्मार्ट फीचर्स का सही इस्तेमाल करके आप अपनी वेटिंग सीट कन्फर्म होने के चांस काफी हद तक बढ़ा सकते हैं।

ट्रेन में सफर करना हो और टिकट वेटिंग लिस्ट (Waiting List Ticket) में अटक जाए, तो पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। त्योहारों और छुट्टियों के सीजन में तो कन्फर्म सीट मिलना किसी लॉटरी से कम नहीं लगता। ऐसे में हर यात्री यही सोचता है कि क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे वेटिंग टिकट 100% कन्फर्म हो जाए? वैसे तो रेलवे में आखिरी मिनट तक कुछ भी तय नहीं होता, लेकिन Indian Railway IRCTC के सिस्टम में कुछ ऐसे हिडन फीचर्स और स्मार्ट ट्रिक्स मौजूद हैं, जिन्हें अगर आप टिकट बुक करते समय अपना लें, तो आपकी वेटिंग सीट चुटकियों में कन्फर्म हो सकती है। आइए जानते हैं उन सीक्रेट ट्रिक्स के बारे में जो आपके सफर को आसान बना देंगी।

Waiting Ticket Confirmation

CNF Probability (कन्फर्म होने की संभावना) को चेक करें

जब आप IRCTC ऐप या वेबसाइट पर वेटिंग टिकट बुक करते हैं, तो वहां आपको 'CNF Probability' का एक विकल्प दिखाई देता है। यह फीचर रेलवे के पिछले कई सालों के डेटा और ट्रेंड्स का विश्लेषण करके आपको बताता है कि आपकी टिकट कन्फर्म होने के कितने प्रतिशत चांस हैं। अगर टिकट बुक करते समय प्रोबेबिलिटी 80% या उससे अधिक दिखा रहा है, तो उस टिकट के कन्फर्म होने की उम्मीद बहुत ज्यादा होती है। वहीं, अगर यह 40-50% से कम है, तो आपको बैकअप प्लान तैयार रखना चाहिए।

End of Feed