अपना तेल एवं गैस प्रोडक्शन बढ़ाएगा केयर्न ऑयल, पार्कर वेलबोर से नया ड्रिलिंग रिग किराए पर लिया

Cairn Oil and Gas: वेदांता समूह की कंपनी केयर्न ऑयल एंड गैस ने कहा कि यह ड्रिलिंग रिग राजस्थान के बाड़मेर में तैनात किया जाएगा। केयर्न भारत के घरेलू तेल उत्पादन का एक चौथाई हिस्सा उत्पादित करती है। इसके पास भारत में 60,000 वर्ग किलोमीटर में फैले 62 ब्लॉक हैं और राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात और असम में प्रोडक्शन यूनिट्स हैं।

Cairn Oil and Gas: वेदांता समूह की कंपनी केयर्न ऑयल एंड गैस ने भारत में अपना तेल एवं गैस प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए पार्कर वेलबोर से एक उच्च क्षमता वाले ड्रिलिंग रिग को किराये पर लेने का अनुबंध किया है। बता दें कि ड्रिलिंग रिग का इस्तेमाल धरती की सतह के नीचे तेल या पानी के कुओं की खुदाई करने और निर्माण उद्देश्यों के लिए बड़ा छेद करने में किया जाता है।

Cairn Oil and Gas

Cairn Oil and Gas

राजस्थान के बाड़मेर में होगी तैनाती

कंपनी ने बयान में कहा कि यह ड्रिलिंग रिग राजस्थान के बाड़मेर में तैनात किया जाएगा, जो केयर्न की सबसे बड़ी जमीनी उत्पादन परिसंपत्ति है। केयर्न ऑयल एंड गैस ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य मौजूदा परियोजनाओं में निवेश करके प्रोडक्शन बढ़ाना और नए भंडारों को शामिल करना है।

End of Feed