Byju's के सबसे बड़े भरोसेमंद का भी डगमगाया भरोसा, निकाल लिया पैसा घट गई वैल्यूएशन

Prosus Cuts Byju's Valuation: प्रोसस ने मार्च में समाप्त वित्तीय वर्ष में बायजू में अपनी 9.6 फीसदी हिस्सेदारी की वैल्यू 10 फीसदी घटाकर लगभग 49.3 करोड़ डॉलर (4041 करोड़ रु) कर दी। अन्य निवेशकों के साथ बायजूस के बोर्ड से हटने के कुछ दिनों बाद प्रोसस ने ये कदम उठाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Prosus ने घटाई बायजूस की वैल्यूएशन
  • कंपनी में निवेश भी घटाया
  • बायजूस की सबसे बड़ी निवेशक है Prosus

Prosus Cuts Byju's Valuation: एडटेक दिग्गज बायजूस (Byju's) के अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। बायजूस, जिसे भारत का सबसे वैल्यूएबल स्टार्ट-अप माना जाता है, को एक और झटका लगा है। हाल की घटनाओं के बाद वैल्यूएशन में कटौती से जूझ रही कंपनी में निवेशकों का विश्वास कम हो गया है। अपनी वार्षिक रिपोर्ट में नीदरलैंड की लिस्टेड निवेशक कंपनी प्रोसस (Prosus) ने संकटग्रस्त बायजूस की वैल्यूएशन घटाकर 5.1 अरब डॉलर (41815 करोड़ रु) कर दी है। प्रोसस बायजूस की सबसे बड़ी निवेशक है।

Prosus Cuts Byju's Valuation

प्रोसस ने बायजूस की वैल्यूएशन घटाई

पिछले साल बायजूस की वैल्यू 22 अरब डॉलर (1.80 लाख करोड़ रु) थी। उस स्तर से अब तक इसकी वैल्यूएशन में 75 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।

End of Feed