Byju's Rights Issue: बायजू के लिए राहत भरी खबर, राइट्स इश्यू पर मिला 30 करोड़ डॉलर का कमिटमेंट

Byju's Rights Issue: Byju's राइट्स इश्यू में भागीदारी के लिए नाराज निवेशकों से भी बातचीत कर रही है। सूत्रों का कहना है कि कंपनी को उम्मीद है कि वे भी निवेश करेंगे नहीं तो उनकी हिस्सेदारी करीब 50 प्रतिशत कम हो जाएगी।

Byju's Rights Issue: एडटेक प्रमुख थिंक एंड लर्न को राइट्स इश्यू के जरिए निवेशकों से 30 करोड़ डॉलर की प्रतिबद्धता मिली है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि बायजू ब्रांड (Byju's ) नाम के तहत संचालन करने वाली कंपनी थिंक एंड लर्न ने 22-25 करोड़ अमेरिकी डॉलर उद्यम मूल्यांकन पर 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने के लिए जनवरी में राइट्स इश्यू जारी किया था। यह फरवरी अंत में बंद होगा। अभी तक बायजू को राइट्स इश्यू से करीब 30 करोड़ डॉलर की कुल प्रतिबद्धता प्राप्त हुई है। कुछ निवेशकों ने राइट्स इश्यू का आकार बढ़ाने का भी सुझाव दिया है, लेकिन कंपनी के लिए प्राथमिकता मौजूदा इश्यू को सफलतापूर्वक बंद करना है।

buyju

बायजू राइट्स इश्यू

नाराज निवेशकों से बातचीत जारी

End of Feed