GST Council Meeting ने दिवाली से पहले से लोगों को दिवाली का तोहफा दे दिया है। काउंसिल ने कार, बाइक से लेकर एसी पर लगने वाले टैक्स में कटौती का ऐलान कर दिया है। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। यानी इस दिन से आपको कम कीमत चुकानी होगी। आपको बता दें कि जीएसटी काउंसिल की 56वीं मीटिंग में टैक्स स्लैब को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत जीएसटी के तहत अब सिर्फ 5% और 18% दो स्लैब होंगे। 12% और 28% टैक्स स्लैब को समाप्त कर दिया गया है। चहीं, तंबाकू उत्पाद और लग्जरी वस्तुओं को 40 प्रतिशत टैक्स स्लैब में रखा गया है। इसके साथ ही तमाम जरूरी वस्तुओं पर लगने वाले जीएसटी दरों में कमी या खत्म करने का ऐलान किया गया है। आइए जानते हैं कि जीएसटी काउंसिल के फैसले से कौन—कौन प्रोडक्ट और सेवाएं सस्ती होंगी।
हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम कम होगा
जीएसटी काउंसिल ने हेल्थ इंश्योरेंस पर लगने वाले टैक्स की दर 18% से घटाकर 0% कर दिया है। इससे हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना सस्ता होगा। आम लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम कम चुकाना होगा।
बाइक-कार की कीमत घटेगी
जीएसटी काउंसिल ने कार और बाइक पर जीएसटी की दर 28% से घटाकर 18% करने का फैसला किया है। इसके चलते कार और बाइक की कीमत कम होंगी।
किसानों को बड़ी राहत
किसानों को बड़ी राहत देते हुए जीएसटी काउंसिल ने ट्रैक्टर, ट्रैक्टर टायर, खेती में इस्तेमाल होने वाले एग्रीक्लचर मशीन पर जीएसटी 18% और 12% से घटाकर 5% करने का फैसला किया है। इससे ट्रैक्टर से कृषि मशीनरी तक सस्ते होंगे।
एसी, टीवी, फ्रीज समेत होम अप्लायंस सस्ते होंगे
जीएसटी काउसिंगल ने एसी, टीवी, फ्रीज समेत तमाम होम अप्लायंस पर जीएसटी की दर 28% से घटाकर 18% करने का ऐलान किया है। इससे ये सारे सामान के दाम घटेंगे।
बच्चों को भी मिला पढ़ाई का तोहफा
जीएसटी काउसिंल ने बच्चों की पढ़ाई खर्च में कमी लाने के लिए बुक से लेकर एरेजर पर जीएसटी 0% करने का फैसला किया। इससे ये सारे सामान सस्ते हो जाएंगे।
पनीर से लेकर ब्रेड खरीदना होगा सस्ता
जीएसटी काउसिंगल ने पनीर से लेकर ब्रेड पर जीएसटी खत्म करने का ऐलान किया है। इससे ये सामान भी सस्ते होंगे।
