GDA Housing Scheme: पिछले कुछ सालों में प्रॉपर्टी की कीमत तेजी से बढ़ी है। इसके चलते बहुत सारे लोगों के बाहर फ्लैट की कीमत निकल गई है। लोग चाहकर भी अपना फ्लैट नहीं खरीद पा रहे हैं। अगर आप भी उन लोगों में हैं जो अपना घर खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। गाजियाबाद अथॉरिटी हाउसिंग स्कीम लेकर आया है। इसमें 1बीएचके और 2बीएचके के रेडी टू मूव फ्लैट उपलब्ध हैं। ये फ्लैट मार्केट से कम कीमत में बेची जा रही है। योजना में पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर बुकिंग हो रही है। आइए आपको इस स्कीम के बारे में सबकुछ जानकारी देते हैं।
आवासीय स्कीम
हाउसिंग स्कीम के बारे में
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने NCR क्षेत्र में अपने “पहले आओ–पहले पाओ” योजना के अंतर्गत कई रेडी-टू-मूव आवासीय विकल्प पेश किए हैं। इन योजनाओं में शामिल हैं Koyal Enclave Yojana, Indraprastha Yojana, Madhuban–Bapudham (Pocket-F) और Madhuban–Bapudham (Pocket-C)। इन सभी प्रोजेक्ट में मार्केट से कम कीमत में प्रॉपर्टी उपलब्ध है। प्रोजेक्ट के लोकेशन और आसपास का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतरीन है।
हाउसिंग स्कीम की मुख्य विशेषताओं में 1BHK और 2BHK फ्लैट विकल्प, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवासीय परिसर, प्रमुख मार्गों और एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी शामिल हैं। इसके अलावा, इच्छुक खरीदार सैंपल फ्लैट को भी देख सकते हैं।
किस तरह करें फ्लैट के लिए आवेदन
गाजियाबाद अथॉरिटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इच्छुक लोग Ghaziabad Development Authority की आधिकारिक वेबसाइट— https://gdaghaziabad.in पर जाकर प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। इस आवासीय योजना में फ्लैट की कीमत 3700 प्रति वर्ग फीट से शुरू होती है। अलग—अलग स्कीम में रेट अलग हो सकती है।
