मात्र 999 रु में घर बैठे मंगाएं टीम इंडिया की ऑरिजनल जर्सी, ये कंपनी दे रही खरीदने का मौका

Indian Cricket Team New Jersey : यदि आप महिला टीम की जर्सी खरीदना चाहें तो आपको ODI और T-20 दोनों फॉर्मेट की जर्सी के लिए 4999 रु खर्च करने होंगे। वहीं मेन्स टीम की टेस्ट जर्सी की कीमत भी 4999 रु है। इसी जर्सी में 7 जून से पुरुष टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलने उतरेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 999 रु में मिल रही इंडियन टीम की जर्सी
  • महिला टीम की जर्सी भी खरीदने का मौका
  • एडिडास की साइट पर ऑनलाइन उपलब्ध

Indian Cricket Team New Jersey : भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी (Indian Cricket Team New Jersey) एडिडास (Adidas) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो गई है। भारतीय क्रिकेट टीम सात जून से द ओवल (The Oval) में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (World Test Championship Final) के दौरान नई किट पहने नजर आएगी। गुरुवार को लॉन्च होने के बाद जो फैन्स नई जर्सी खरीदने के लिए बेताब हैं, उनका इंतजार खत्म हो चुका है।

Indian Cricket Team New Jersey

भारतीय क्रिकेट टीम नई जर्सी

मेन्स टीम (Men's Team) भी ICC ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के दौरान नई किट पहने दिखेगी। दिलचस्प बात यह है कि इस बार का वर्ल्ड कप पूरी तरह से भारत में आयोजित होने वाला पहला ODI विश्व कप होगा। आगे चेक करें नई जर्सी का रेट।

End of Feed