Cello World Share Target Price: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल सेलो वर्ल्ड के स्टॉक को लेकर उत्साहित है। कंपनी ने सेलो वर्ल्ड के शेयरों के लिए टार्गेट प्राइस भी तय किया है। हाउसवेयर कंपनी का शेयर मंगलवार को बीएसई पर 875.95 रुपये पर बंद हुआ था। 27 फरवरी को बाजार बंद होने से पहले स्टॉक 885.05 रुपये के इंट्राडे हाई तक गया। आज करीब 2 बजे बीएसई पर सेलो वर्ल्ड का शेयर 3.2 फीसदी की कमजोरी के साथ 848.20 रु पर है। आगे जानिए इसके शेयर का टार्गेट कितना है।
30% रिटर्न दे सकता है सेलो वर्ल्ड का शेयर
ये भी पढ़ें -
कितना है शेयर का टार्गेट
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने सेलो वर्ल्ड के लिए 'BUY' रेटिंग दी है और स्टॉक का टार्गेट प्राइस 1,100 रुपये फिक्स किया है। मौजूदा स्तर (848.20 रु) के हिसाब से यदि ये 1100 रु तक जाता है, तो ये करीब 30 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
ब्रोकरेज फर्म ने सेलो के लिए 'BUY' के साथ कवरेज शुरू की है। इसने तर्क दिया है कि कंपनी इंडस्ट्री की तुलना में तेजी से ग्रोथ कर सकती है।
सेलो वर्ल्ड में निवेश की सलाह
शेयर का कितना रहा है रिटर्न
- बीते 5 दिन में शेयर ने 4.71 फीसदी रिटर्न दिया है (848.20 रु के भाव के हिसाब से)
- एक महीने में ये 1.42 फीसदी फिसला है
- नवंबर में लिस्टिंग के बाद से ये शेयर 7.11 फीसदी चढ़ा है
- 2024 में अब तक ये 6.5 फीसदी ऊपर गया है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
