Business Bulletin:मारुति की कारें हुईं महंगी,सोना हुआ सस्ता, जानें आज की टॉप न्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2023, 03:17 PM IST

Business Bulletin: मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के तहत बेची जाने वाली अपनी दो कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसमें मारुति सुजुकी XL6 एमपीवी और सियाज सेडान शामिल हैं। जिनकी कीमतों में क्रमश: 15,000 रुपये और 11,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

Business Bulletin: आज शेयर बाजार फ्लैट ट्रेंड कर रहा है। वहीं मारुति ने अपने कुछ मॉडल के दाम बढ़ा दिए हैं। जबकि गोल्डमैन सैक्स मारुति की छोटी कारों के बाजार को देखते हुए उसकी रेटिंग घटा दी है। सोमवार को सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं। जबकि गेल ने 20 छोटे शहरों में सीएनजी और पीएनजी के दाम 5-7 रुपये घटा दिए हैं। आइए जानते हैं कि बिजनेस की आज की टॉप न्यूज..

मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के तहत बेची जाने वाली अपनी दो कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसमें मारुति सुजुकी XL6 एमपीवी और सियाज सेडान शामिल हैं। जिनकी कीमतों में क्रमश: 15,000 रुपये और 11,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। XL6 के सभी वेरिएंट की कीमत में 15,000 रुपये की एकसमान वृद्धि हुई है।

End of Feed