बिजनेस

Maruti को गोल्डमैन सैक्स ने दिया झटका, छोटी कारों ने बिगाड़ा खेल

गोल्डमैन सैक्स ने प्रमुख कार कंपनी मारुति की रेटिंग घटा दी है। इसने कंपनी के शेयर के लिए टार्गेट भी घटा दिया है। इससे आज मारुति का शेयर दबाव में दिखा है।

Image

गोल्डमैन सैक्स ने मारुति की रेटिंग घटाई

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • गोल्डमैन सैक्स ने घटाई मारुति की रेटिंग
  • मारुति के शेयर का टार्गेट प्राइस भी घटाया
  • मारुति का शेयर आया दबाव में

Goldman Sachs downgraded Maruti : ग्लोबल रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म गोल्डमैन सैक्स ने देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी को तगड़ा झटका दिया है। गोल्डमैन सैक्स ने ने मारुति की रेटिंग घटा दी है। गोल्डमैन सैक्स ने मारुति की रेटिंग को पहले के 'बाय' (खरीदें) से घटा कर 'न्यूट्रल' (तटस्थ) कर दी है। इतना ही नहीं इसने मारुति के शेयर के लिए टार्गेट प्राइस 20 फीसदी घटा कर 8800 रु कर दिया है।

क्यों घटाई रेटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोल्डमैन सैक्स ने डाउनग्रेड के पीछे असल कारण छोटी कारों की मांग में लगातार कमजोरी को बताया है। गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि स्मॉल कार सेगमेंट में लगातार कमजोरी से वित्त वर्ष 2023-24 में मारुति की बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी को नुकसान हो सकता है। गोल्डमैन सैक्स के इस कदम का मारुति के शेयर पर निगेटिव असर दिखा है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 8514.35 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 8,485.90 रु पर खुला और 8,400.05 रु तक गिर गया था। पर बाद में इसने वापसी की।

एसयूवी सेगमेंट पर खास फोकस

गोल्डमैन सैक्स ने मारुति के रेटिंग ऐसे समय पर घटाई है, जब कंपनी अपनी एसयूवी (स्पेशल यूटिलिटी व्हीकल) की बिक्री को दोगुना करने पर फोकस कर रही है, जिसमें ग्रैंड विटारा भी शामिल है। साथ ही इसका उद्देश्य 2023 में इस सेगमेंट में टॉप रैंक हासिल करने का भी है। इसकी

घटी है मिनी एंड कॉम्पैक्ट व्हीकल सेल्स

मारुति की मिनी एंड कॉम्पैक्ट व्हीकल सेगमेंट में सेल्स घटी है और मार्च में घट कर 83,414 इकाई रह गई। पिछले साल मार्च में यह 97,805 इकाई रही थी। वहीं इसकी कुल पैसेंजर व्हीकल सेल्स सालाना आधार पर 16 प्रतिशत गिरकर 83,714 इकाई रह गई। इसकी कुल घरेलू बिक्री में भी ऐसा ही हुआ। इसकी कुल घरेलू बिक्री मार्च 2022 में 143,899 इकाइयों के मुकाबले मार्च 2023 में घटकर 139,952 इकाई रह गई। हालाँकि, इसका निर्यात बढ़ा है। कंपनी का निर्यात मार्च में साल-दर-साल 13.67 प्रतिशत बढ़कर 30,119 इकाई रहा। कंपनी की कुल सेल्स 170,395 इकाई के मुकाबले 170071 इकाई रही। यानी इसकी कुल सेल्स में कोई खास फर्क नहीं आया। बता दें कि अगले हफ्ते मारुति अगले हफ्ते अपनी नई फ्रॉन्क्स को लॉन्च करने जा रही है, जिसकी कीमत 8 लाख रु हो सकती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article