बिजनेस

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 10 April 2023 : सोना हुआ 410 रु सस्ता, चांदी की कीमत 210 रु घटी

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 10, 2023, 11:29 AM IST

आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दिख रही है। सोना 410 रु प्रति 10 ग्राम तो चांदी 210 रु प्रति किलो सस्ती हुई है। आज की गिरावट से सोना 59960 रु के रेट पर आ गया है।

Image

आज सोने और चांदी का रेट घटा है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोने की कीमतों में 410 रु की गिरावट
  • सोने का रेट गिर कर 59960 रु पर आया
  • चांदी का रेट भी 210 रु घटा

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 10 April 2023 : आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमतों में 410 रु की गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 410 रु की गिरावट के साथ 59960 रु पर आ गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट दिख रही है। प्रति किलो चांदी का रेट आज 210 रु घटा है। इसके साथ ही चांदी की कीमत 74350 रु प्रति किलो पर आ गई है।

कल कहां बंद हुए थे रेट

सोने और चांदी का मौजूदा रेट दिल्ली के सर्राफा बाजार के अनुसार है। कल यहां सोने की कीमत 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 60370 रु पर बंद हुई थी, जबकि चांदी का भाव 0.28 फीसदी गिर कर 74560 रु पर बंद हुआ था। आगे कई फैक्टर सोने की कीमत को प्रभावित कर सकते हैं, जिनमें फेड रिजर्व का ब्याज दरों पर फैसला, डॉलर में संभावित नरमी और बैंकिंग संकट और अधिक गहराने की आशंका शामिल है।

सोने ने छुआ ऑल टाइम हाई

बीते कारोबारी हफ्ते में ही सोने ने 61145 रु प्रति 10 ग्राम का नया उच्चतम रिकॉर्ड स्तर छुआ था। यह इसके 24 कैरेट सोने का रेट है, जो कि एमसीएक्स पर दर्ज किया गया। वहीं सर्राफा बाजार में 5 अप्रैल को सोने की कीमत में उस दिन 1262 रु की तेजी दर्ज की गई थी, जिससे सोना ने 61149 रु का सबसे ऊंचा स्तर छुआ था। इसके बाद गुरुवार को सोने का भाव 370 रुपये की गिरावट के साथ 60,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। पर बुधवार को सोना 60,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। उस दिन चांदी का रेट 260 रुपये की तेजी के साथ 74,040 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।

यहां जानिए सोने की शुद्धता

बता दें कि 24 कैरट का सोना 99.99 फीसदी शुद्ध होता है, जिसे "गोल्ड 999" भी कहा जाता है। इसी तरह 22 कैरट का सोना 91.67 फीसदी, 20 कैरेट सोना 83.33 फीसदी, 18 कैरेट का सोना 75.00 फीसदी, 16 कैरेट का सोना 66.67 फीसदी, 14 कैरेट का सोना 58.33 फीसदी, 12 कैरट का सोना 50.00 फीसदी और 10 कैरेट का सोना 41.67 फीसदी शुद्ध होता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article