Business Bulletin:आज से 2000 से ज्यादा शेयरों पर बढ़ा पहरा, करोड़ों यूजर्स पर मैलवेयर का खतरा, ये हैं आज की टॉप न्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2023, 03:09 PM IST

Business Bulletin: एशिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में एक बड़ा बदलाव आया है। चीन के अरबपति कारोबारी झोंग शानशान (Zhong Shanshan Asia) एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

Business Bulletin:स्मॉल-कैप शेयरों में आने वाली अस्थिरता पर लगाम लगाने के लिए प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) ने 500 करोड़ रुपये से कम मार्केट कैप वाली कंपनियों पर निगरानी बढ़ा दी है। रेलवे को 2 लाख करोड़ से ज्यादा कमाई हो रही है। फिर भी ट्रैक मेंटनेंस और सुरक्षा कोष के फंड में कमी है। मणिपुर हिंसा के बाद राज्य में ब्लैक मार्केट में पेट्रोल 200 रु प्रति लीटर के रेट पर पहुंच गया है।चीन के अरबपति कारोबारी झोंग शानशान (Zhong Shanshan Asia) एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ये हैं आज की टॉप बिजनेस न्यूज

स्मॉल-कैप शेयरों (Small Cap Stocks) में आने वाली अस्थिरता पर लगाम लगाने के लिए प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) ने 500 करोड़ रुपये से कम मार्केट कैप वाली कंपनियों के लिए सर्विलांस मैकेनिज्म को और बेहतर बनाया है। nhanced Surveillance Measure (ईएसएम) 5 जून से लागू हो गए हैं। इससे 200 से अधिक कंपनियों पर निगरानी बढ़ गई है। बता दें कि अकसर स्मॉल और माइक्रो कैप कंपनियों में बहुत अधिक अस्थिरता देखने को मिलती है। इसी पर अंकुश लगाने के लिए यह फैसला किया गया है।

End of Feed