Budget 2025: असल में क्या होता है केंद्रीय बजट, सरकार की कमाई से लेकर खर्चों तक का होता है बहीखाता

Budget 2025: केंद्रीय बजट भारत सरकार का फाइनेंशियल स्टेटमेंट होता है जिसमें सरकार की इनकम और खर्च का अनुमानित लेखा-जोखा होता है। यह डॉक्यूमेंट्स का एक कलेक्शन है जो सरकार के फाइनेंस की पूरी जानकारी प्रोवाइड करता है, जिसमें सरकार के इनकम सोर्सेज के अलावा कहां कितना खर्च किया जाएगा, इसकी जानकारी होती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बजट के होते हैं दो हिस्से
  • खर्च और रेवेन्यू का होता है बहीखाता
  • 1 फरवरी को आएगा बजट

Budget 2025: 1 फरवरी को निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। हर साल 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश किया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि असल में बजट क्या है? इसके जरिए सरकार क्या तय करती है? गौरतलब है कि भारत का केंद्रीय बजट एक रोडमैप है जो अगले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की आर्थिक प्राथमिकताओं, नीतियों और योजनाओं की रूपरेखा तैयार करता है। यह 1 अप्रैल से 31 मार्च तक चलने वाले एक वित्तीय वर्ष के लिए सरकार के रेवेन्यू और खर्च का ब्यौरा होता है।

What is Budget Meaning

बजट का मतलब क्या है?

ये भी पढ़ें -

End of Feed