ITC Share Target 2025: इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले बजट को तंबाकू टैक्सेशन के लिए एक अहम घटना के रूप में देख रही है। ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि टैक्स रेट में 5% की बढ़ोतरी की जा सकती है। ये फैसला ब्रोकरेज फर्म के अनुसार ITC के लिए सकारात्मक होगा। जबकि टैक्स रेट में 5-9% की बढ़ोतरी चुनौतीपूर्ण होगी, ब्रोकरेज फर्म इसे मैनेजेबल मान रही है। आगे जानिए ITC शेयर पर क्या करना चाहिए।
ये भी पढ़ें -
कब बढ़ा था टैक्स रेट
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि तंबाकू टैक्स में आखिरी बदलाव 2023 में हुआ था, जिसके नतीजे में सिगरेट की प्रति स्टिक टैक्स में 2% की वृद्धि हुई। नतीजे में ITC ने इस टैक्स रेट से निपटने के लिए प्रोडक्ट के दाम 3-4% तक बढ़ाए।
जहां तक शेयर की बात है तो जेफरीज का मानना है कि ये शेयर अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में 45-50% डिस्काउंट पर कारोबार कर रहा है।
ITC Share Price Target
जेफरीज ने आईटीसी पर 550 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ "BUY" रेटिंग बनाए रखी है। आज करीब साढ़े 11 बजे आईटीसी का शेयर 3.80 रु या 0.87 फीसदी की कमजोरी के साथ 431.45 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 5.40 लाख करोड़ रु है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
