BUDGET 2025: बजट क्या होता है, कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत? आसान भाषा में समझें

BUDGET 2025: बजट को हम सरकारी भाषा में आम बजट या केंद्रीय बजट भी कहते हैं। ये भारत सरकार के सालभर के इनकम, खर्च और उधार का हिसाब होता है, जो सरकार संसद में देती है।

Budget 2025: इस महीने का बजट बिगड़ा है...घर पर शादी थी तो खर्च ज्यादा होने से सालभर का बजट बिगड़ गया है। ये हम सब अक्सर सुनते हैं। उसके बाद भी जब सरकार के बजट की बात आती है तो हम कहते हैं, ये तो हम समझ ही नहीं आता है। बजट तो हमारे सिर के ऊपर से निकल जाता है। हमारे दिए गए पैसे से ही सरकार बजट बनाती है और हमे बजट की जानकारी न हो तो ये ठीक बात नहीं। ऐसे में आइए आसान भाषा में समझते हैं कि बजट क्या है और कब, कैसे हुई इसकी शुरुआत हुई है।

BUDGET

BUDGET

बजट क्या है?

हमारी जो सैलरी आती है, हम उसी हिसाब से अपने खर्च तय करते हैं। हमें कितना राशन पर खर्च करना है और कितना शिक्षा और स्वास्थ्य पर करना है, इसका एक मोटा-मोटा हिसाब रखते हैं, यही बजट होता है। अगर हमारी कमाई कम या ज्यादा होती है तो हम उसी हिसाब से लोन लेने या फिर इन्वेस्ट करने की प्लानिंग करते हैं। इसी तरह सरकार भी अपना बजट बनाती है कि वह किस सेक्टर पर कितना खर्च करेगी। घर के बजट और सरकार के बजट में इतना फर्क है कि वो बड़े लेवल का बजट बनाते हैं।

End of Feed