टूरिज्म में अब सिर्फ बढ़ेगा नहीं उड़ेगा भारत! 88 एयरपोर्ट से जुड़ेंगे छोटे शहर, बनेंगे 50 नए पर्यटन स्थल

भारत को दुनिया भर में पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए भी पूरा इंतजाम किया गया है। बजट 2025 पेश करते हुए वित्त मंत्री ने देश भर में टॉप 50 पर्यटन स्थलों को विकसित करने की बात कही है। भारत सरकार द्वारा राज्य सरकारों को PLI आधारित इंसेंटिव दिए जायेंगे। इन इंसेंटिव की बदौलत राज्य सरकारें अपने राज्यों में पर्यटन स्थलों को विकसित कर पाएंगी। भारत सरकार ने होमस्टे बनाने के लिए मुद्रा लोन की घोषणा भी की है।

Union Budget 2025: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट पेश किया गया। बजट के दौरान जहां मिडिल क्लास को लेकर बहुत सी बड़ी घोषणाएं की गई हैं, वहीं भारत को दुनिया भर में पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए भी पूरा इंतजाम किया गया है। बजट 2025 पेश करते हुए वित्त मंत्री ने देश भर में टॉप 50 पर्यटन स्थलों को विकसित करने की बात कही है। इतना ही नहीं 88 से ज्यादा एयरपोर्ट्स भी बनाए जायेंगे जो देश के छोटे शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे।

Union Budget 2025

टूरिज्म में अब सिर्फ बढ़ेगा नहीं उड़ेगा भारत

राज्यों को दिया जाएगा सहयोग

देश को दुनिया भर में पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए भारत सरकार राज्य सरकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी। इसके लिए भारत सरकार द्वारा राज्य सरकारों को PLI आधारित इंसेंटिव दिए जायेंगे। इन इंसेंटिव की बदौलत राज्य सरकारें अपने राज्यों में पर्यटन स्थलों को विकसित कर पाएंगी। इसके साथ ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप माध्यम से देश में मेडिकल टूरिज्म और हील इन इंडिया को भी समर्थन दिया जाएगा।

End of Feed