Petrol-Diesel Price: चुनाव से पहले जनता को बड़ी राहत देगी मोदी सरकार, 10 रुपए तक सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 29, 2023, 01:00 PM IST

Petrol-Diesel Price: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी सरकार आम लोगों के ऊपर से महंगाई की बोझ को कम करने की तैयारी कर रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 रुपए तक की कटौती कर सकती है।

Petrol-Diesel Price: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी सरकार आम लोगों को बड़ी राहत देने जा रही है। केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कटौती करने की प्लानिंग कर रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 6 से 10 रुपए तक की कटौती की जा सकती है। यह निर्णय अगले साल अप्रैल और मई में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले होने की उम्मीद है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट है, जो भारत में ईंधन की कीमतों में कमी लाने में मददगार होगी। काफी समय से पेट्रोल और डीजल की रेट में बदलाव नहीं किए गए हैं।

Petrol Price, Diesel Price, Petrol Price Cut, Diesel Price Cut

कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम!

दो साल बाद होगी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती!

केंद्रीय वित्त मंत्रालय जल्द ही कीमतों में कटौती करेगा। संभावना है कि पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 10 रुपए तक कटौती हो सकती है। यह कदम केंद्र द्वारा केंद्रीय उत्पाद शुल्क नीति में क्रमशः 8 रुपए और 6 रुपए की कटौती करके पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने के निर्णय के करीब दो साल बाद आया है।

End of Feed