Budget 2025: लॉन्च हुआ नेशनल मैन्युफैक्चरिंग मिशन, 'Make In India' को मिलेगा बूस्ट

National Manufacturing Mission: नेशनल मैन्युफैक्चरिंग मिशन क्लीन टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग, सोलर पीवी सेल में घरेलू वैल्यू एडिशन और इकोसिस्टम बनाने, इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी, मोटर्स और कंट्रोलर्स, इलेक्ट्रोलाइजर, विंड टरबाइन, हाई-वॉल्टेज ट्रांसमिशन उपकरण और ग्रिड-स्केल बैटरी पर केंद्रित होगा। SPPL के सीईओ अवनीत सिंह मारवाह ने इस बजट को पिछले 8 वर्षों में सबसे महत्वपूर्ण बजट में से एक बजट बताया है।

National Manufacturing Mission: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट में देश में विनिर्माण को बढ़ाने के लिए नेशनल मैन्युफैक्चरिंग मिशन लॉन्च किया। इसमें 'मेक इन इंडिया' को सपोर्ट करने के लिए छोटी, मध्यम और बड़ी इंडस्ट्रीज को सपोर्ट किया जाएगा। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण (Budget 2025) दौरान कहा कि यह मिशन केंद्रीय मंत्रालयों और राज्यों दोनों को नीति समर्थन, एग्जीक्यूशन रोडमैप, गवर्नेंस और निगरानी ढांचा प्रदान करेगा।

End of Feed