Budget 2024 Highlights: NPS में 14% जमा होगा पैसा, सरकारी-प्राइवेट दोनों कर्मचारियों की बढ़ेगी बचत

Hike in NPS Contribution: एम्प्लॉयर के लिए एनपीएस में योगदान की सीमा को बढ़ा दिया गया है। इसे बढ़ाकर 14 फीसदी कर दिया गया है। मगर ये केवल नई टैक्स रिजीम चुनने वालों के लिए उपलब्ध होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • NPS में 14% तक जमा होगा पैसा
  • सरकारी-प्राइवेट दोनों कर्मचारियों के लिए लागू होगा नियम
  • केवल नई टैक्स रिजीम के तहत मिलेगा फायदा

Hike in NPS Contribution: बजट 2024 में सरकार ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के योगदान में बड़े बदलावों की घोषणा की है, जिससे अधिक टैक्स सेविंग हो सकेगी। प्राइवेट सेक्टर में एम्प्लॉयर के लिए योगदान की लिमिट को कर्मचारी की बेसिक सैलरी के 10% से बढ़ाकर 14% कर दिया गया है। यह नई लिमिट प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर दोनों के कर्मचारियों पर लागू होती है। मगर इसका फायदा सिर्फ नई टैक्स रिजीम में मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 भाषण में कहा कि एनपीएस में एम्प्लॉयर के योगदान के लिए डिडक्शन लिमिट को कर्मचारी के वेतन के 10% से बढ़ाकर 14% किया जाएगा। यह कटौती प्राइवेट सेक्टर, पब्लिक सेक्टर के बैंकों और कंपनियों के उन कर्मचारियों पर लागू होती है जो नई टैक्स रिजीम चुनेंगे।

Hike in NPS Contribution

एनपीएस योगदान में बढ़ोतरी

ये भी पढ़ें -

End of Feed