Real Estate Expectations Budget 2024: रियल एस्टेट सेक्टर को बजट से कई उम्मीदें, होम लोन, स्टांप शुल्क छूट में चाहते हैं ये बदलाव

Real Estate Sector Budget Expectations: 2024: में देश में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की सेल में रिकॉर्ड संख्या में आवासीय फ्लैट की बिक्री हुई। इस सेक्टर को बजट से काफी उम्मीदें हैं, आइए जानते हैं क्या कहते हैं रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स।

Budget Expectations: देश की विकास दर में रियल एस्टेट इंडस्ट्री बड़ी भूमिका निभाती है। भारत के मामले में यह स्थिति काफी बेहतर है। देश में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की सेल रिपोर्ट को देखेंगे तो पता चलेगा कि 2023 में रिकॉर्ड संख्या में आवासीय फ्लैट की बिक्री हुई। यह अब तक के किसी भी साल की तुलना में सबसे अधिक बिक्री का रिकॉर्ड है। जिस तरह पिछले साल भारतीय स्टॉक मार्केट ने रिकॉर्ड हाई पर पहुंचकर कारोबार किया था, वैसी ही स्थिति रियल एस्टेट सेक्टर की भी देखी गई। रियल एस्टेट डेवलपर्स का मानना है कि इस बार के बजट में रियल एस्टेट को स्वतंत्र इंडस्ट्री का दर्जा देने के साथ यह सेक्टर कम पूंजी और ब्याज सब्सिडी के लिए आवेदन करने और स्टांप शुल्क, टैरिफ व अन्य शुल्कों से छूट पाने में रियायत की उम्मीद करता है।

Interim Budget 2024, Real Estate Sector

बजट से रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ी उम्मीदें

स्टांप शुल्क और टैरिफ की छूट में हो वृद्धि

गंगा रियल्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीरज के मिश्रा कहते हैं कि हमें उम्मीद है कि केंद्रीय बजट 2024 रियल एस्टेट क्षेत्र को स्वायत्त उद्योग का दर्जा देकर सबसे मुखर मांगों में से एक को पूरा करेगा। इससे यह क्षेत्र कम पूंजी और ब्याज सब्सिडी के लिए आवेदन करने और स्टांप शुल्क, टैरिफ और अन्य शुल्कों से छूट पाने के योग्य माना जाएगा। इसके अलावा सरकार को रियल एस्टेट प्रोजेक्टों के लिए सिंगल विंडो की मंजूरी को सुव्यवस्थित करने के उपाय शुरू करने चाहिए, क्योंकि इससे समय की भारी बचत होगी और प्रोजेक्टों में देरी होने से बच जाएगी।

End of Feed