Budget 2024 Expectations: बजट से केमिकल इंडस्ट्री की काफी उम्मीदें, टैक्स रिफॉर्म और टेक्नोलॉजिकल सपोर्ट पर ऐलान संभव

Budget 2024 Chemical Industry Expectations: इस समय केमिकल इंडस्ट्री 220 अरब डॉलर की है। ये इंडस्ट्री 2025 के अंत तक 300 अरब डॉलर के मार्केट साइज तक पहुंच सकती है। ऐसे में केमिकल सेक्टर को उम्मीद है कि इंडस्ट्री की एमएसएमई कंपनियों को आसानी फंड मिलने की व्यवस्था की जा सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1 फरवरी को आएगा बजट
  • केमिकल सेक्टर की कई उम्मीदें
  • टैक्स रिफॉर्म और टेक्नोलॉजिकल सपोर्ट पर ऐलान संभव

Budget 2024 Chemical Industry Expectations: आगामी बजट से अलग-अलग सेक्टरों की कई उम्मीदे हैं। इनमें केमिकल इंडस्ट्री भी शामिल है। केंद्रीय बजट 2024 में केमिकल इंडस्ट्री में लगातार ग्रोथ को बनाए रखने के लिए टैक्स रिफॉर्म और टेक्नोलॉजिकल सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा यूरोप और मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केमिकल इंडस्ट्री को लाल सागर के जरिए माल ढुलाई सेवाओं में राहत मिलने की भी उम्मीद है। वहीं चीन, कोरिया और थाईलैंड जैसे देश भारतीय बाजार में अपने सस्ते उत्पादों की सप्लाई करते हैं, जिन्हें रोकने के लिए एंटी-डंपिंग योजना भी पेश की जा सकती है।

Budget 2024 Chemical Industry Expectations

बजट 2024 केमिकल इंडस्ट्री की उम्मीदें

ये भी पढ़ें -

End of Feed