What Is Union Budget: बजट क्या है? इसकी कैसे हुई शुरुआत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 22, 2023, 03:10 PM IST

What Is Budget: किसी भी देश का बजट उसके देश का वित्तीय लेखा-जोखा है। अब जानते हैं कि यह क्या है और इसकी शुरुआत कैसे हुई। यह कितने प्रकार का होता है।

What Is Budget: बजट सरकार की राजस्व नीति का एक व्यवहारिक रूप है। किसी वित्तीय वर्ष में होने वाली आमदनी और खर्चों से जुड़ा दस्तावेज होता है। भारत में बजट आगामी वित्तीय वर्ष के खर्चे के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत सरकार के खातों का एक वार्षिक वित्तीय डिटल को बजट कहा जाता है। केंद्र सरकार बजट के जरिये देश को यह बताती है। पिछले साल कितनी आय हुई कितना खर्च हुआ और आने वाले दिनों में किन मदों से आय प्राप्त होगी और वह किन मदों पर कितना खर्च किया जाएगा।

What Is Union Budge

जानिए बजट की शुरुआत कैसे हुई

कैसे हुई बजट की शुरुआत

अब सवाल उठता है कि आखिर बजट होता क्या है। बजट फ्रांसीसी शब्द बूजे (Bougettee) का संशोधित रूप है। जिसका अर्थ होता है चमड़े का थैला यानी चमड़े का बैग। वर्ष 1733 में इंग्लैंड में बजट शब्द का प्रयोग जादू के पिटारे के अर्थ में किया गया था। जादू का पिटारा इसलिए कहा गया क्योंकि सभी देशों में बजट में निहित बातों को गुप्त रखने की परिपाटी है। जबतक कि उसे संसद में पेश ना कर दिया जाए। भारत में भी यही परंपरा है। 1803 में फ्रांस में बजट शब्द का प्रयोग किया गया। बजट को संसद में पेश होने से पहले तक बजट प्रस्तावों की जानकारी सिर्फ वित्त मंत्री को होती है। एक बार ब्रिटेन में तत्कालीन वित्त मंत्री डॉ. डाल्टन को अपना पद इसलिए छोड़ना पड़ा था क्योंकि लोगों बजट की जानकारी संसद में बजट पेश होने से पहले हो गई थी। नीचे जानिए बजट कितने प्रकार के होते हैं।

End of Feed