Budget 2026: सरकार के पास रुपया कहां से आता है और कहां खर्च होता है? पूरा हिसाब पढ़ें यहां

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार का 53.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। यह पिछली बार के बजट अनुमान से 5.5 फीसदी ज्यादा है। बजट में सरकार बताती है कि वो सालभर कहां से कितना कमाएगी और कहां पर कितना खर्च करेगी? आइए जानते हैं कि सरकार के पास पैसा कहां से आता है और कहां खर्च होता है।

Budget 2026: आम बजट पेश हो गया है। इस बार सरकार ने 53 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया है। क्या आपको पता है कि सरकार का पैसा कहां-कहां से आता है और कहां खर्च होता है। हम आपको पूरा ब्योरा दे रहे हैं कि सरकार की कहां से कमाई होती है और कहां पर खर्च होता है।

Budget 2026

बजट 2026

सरकार को कहां-कहां से होती है आय?

सरकार की आय के स्रोतों की बात करें, तो सबसे बड़ा हिस्सा उधारी और देनदारियों (Borrowings & Liabilities) से आता है, जो कुल आय का 24% है। इसके बाद इनकम टैक्स का योगदान 21% है, जबकि कॉरपोरेट टैक्स से सरकार को 18% आय होती है। GST और अन्य टैक्स का हिस्सा 15%, नॉन-टैक्स रेवेन्यू (जैसे फीस, डिविडेंड, ब्याज आदि) 10%, यूनियन एक्साइज ड्यूटी 6% और कस्टम्स ड्यूटी से 4% की आय होती है। वहीं नॉन-डेट कैपिटल रिसीट्स (जैसे विनिवेश) का योगदान सिर्फ 2% है। यह दिखाता है कि सरकार अब भी बड़ी हद तक उधारी और टैक्स पर निर्भर है।

End of Feed