Budget 2026 Speech Today Timing: कैसे, कब और कहां देखें LIVE बजट? जान लीजिए मोबाइल और टीवी पर देखने का तरीका

Budget 2026 Speech Today Timing (बजट भाषण कितने बजे शुरू होगा ): अगर आप भी सोच रहे हैं कि बजट 2026 कहां LIVE देख सकते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है, क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कब कहां और कैसे LIVE बजट 2026 देख सकते हैं। साथ ही बजट पेश होने के बाद इसकी डिटेल्ड जानकारी कहां आपको सही मिल सकती है।​​

Budget 2026 Speech Today Timing (बजट भाषण कितने बजे शुरू होगा): साल 2026 का सबसे बड़ा इकोनॉमिक इवेंट यानी केंद्रीय बजट (Union Budget 2026) आज पेश होगा। आज 1 फरवरी को संसद के पटल पर बजट पेश होने वाला है और इससे पहले 29 जनवरी को वित्त सीतारमण ने इकोनॉमी सर्वे पेश किया था। यह बजट कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। यह न केवल मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट है, बल्कि निर्मला सीतारमण के नाम लगातार 9वां बजट पेश करने का रिकॉर्ड भी दर्ज होगा।

End of Feed