Budget 2026: सरकार के पास 53 लाख करोड़ कहां से आएंगे और कहां होंगे खर्च? यहां है पूरा प्लान

Budget 2026 Expenditure and Spending: बजट 2026-27 के पेश होते ही देश के सामने ₹53.47 लाख करोड़ का विशाल लेखा-जोखा आ गया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इतनी बड़ी रकम सरकार के पास आती कहां से है और यह आपकी शिक्षा, सुरक्षा और विकास पर किस तरह खर्च की जाती है?

Budget 2026 Expenditure and Spending: जब भी देश का बजट पेश होता है, तो आम आदमी के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर सरकार के पास इतना सारा पैसा आता कहां से है और वह इसे खर्च कहां करती है? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹53.47 लाख करोड़ का विशाल बजट पेश किया है। यह राशि पिछले साल के मुकाबले 5.5% ज्यादा है। इस भारी-भरकम राशि के मैनेजमेंट को समझने का सबसे आसान तरीका है '1 रुपये का गणित'। यानी अगर सरकार की कुल कमाई को 1 रुपया मान लिया जाए, तो उसके पास कितने पैसे किस रास्ते से आ रहे हैं और वह उन्हें किन कामों में लगा रही है।

Budget Expenditure Spending

पैसा कहां से आता है? (सरकार की कमाई)

सरकार की कमाई का सबसे बड़ा जरिया टैक्स होता है। 2026-27 के आंकड़ों के अनुसार, सरकार की हर 1 रुपये की कमाई में सबसे बड़ी हिस्सेदारी इनकम टैक्स (आयकर) की है, जिससे लगभग 21 पैसे मिलते हैं। इसके बाद कंपनियों से मिलने वाला कॉर्पोरेट टैक्स आता है, जिसका योगदान 18 पैसे है। देश में लागू जीएसटी (GST) से सरकार को 15 पैसे की कमाई होती है। इसके अलावा, पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी से 6 पैसे और विदेशों से आने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी से 4 पैसे मिलते हैं।

End of Feed