Budget 2023: बजट पेश करने से पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री के अधिकारी माएंगे ये खास रस्म, जानिए क्या है ये

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 19, 2023, 01:04 PM IST

Union Budget 2023-24, Halwa Ceremony: वित्त मंत्रालय की ओर से जब हलवा सेरेमनी का आयोजन होता है, उसके बाद फाइनेंस मिनिस्ट्री के लगभग 100 कर्मचारी नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में रहते हैं।

Budget 2023, Halwa Ceremony: अगले वित्त वर्ष यानी 2023-24 का बजट पेश होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। 1 फरवरी 2023 को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) बजट पेश करेंगी। इसकी तैयारी तेजी से की जा रही है। भारत में शुभ कार्य करने से पहले मीठा खाने का रिवाज है। इसी के चलते हर साल बजट की छपाई से पहले हलवा सेरेमनी मनाई जाती है। आइए जानते हैं हलवा सेरेमनी के आयोजन से लेकर इसके महत्व तक सबकुछ।

budget

Budget 2023: क्या है हलवा सेरेमनी? बजट से पहले क्यों मनाई जाती है ये रस्म?

क्या है हलवा सेरेमनी?

वित्त मंत्री की ओर से अगले महीने की पहली तारीख को बजट पेश होगा। देश में हर साल बजट से पहले 'हलवा सेरेमनी' (What is Halwa Ceremony) की रस्म मनाई जाती है। इस आयोजन के बाद ही आधिकारिक तौर पर बजट की छपाई का काम शुरू हो जाता है। परंपरा है कि हलवा एक बड़ी कढ़ाई में तैयार होता है। इसके बाद इसे बजट तैयार करने में शामिल सभी लोग (Budget Team), वित्त मंत्रालय के अधिकारियों एवं सहायक कर्मचारियों में बांटा जाता है।

End of Feed