Budget 2023: देश के आगामी केंद्रीय बजट 2023-24 पर सभी की नजरें टिकी हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) भारत की सबसे तेज स्पीड से दौड़ने वाली ट्रेन है। देश की सभी वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित हैं। माना जा रहा है कि 1 फरवरी 2023 को पेश होने वाले बजट में 200 से 300 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा हो सकती है। दरअसल केंद्र सरकार का सभी मौजूदा राजधानी (Rajdhani), शताब्दी (Shatabdi) और अन्य सुपर एक्सप्रेस ट्रेनों को वंदे भारत ट्रेनों से बदलने का प्लान है।
Budget 2023: 300 नई वंदे भारत ट्रेनों की हो सकती है घोषणा
इन रूट्स पर चल रही है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat train route)
लंबी अवधि के रोडमैप को हासिल करने के लिए रेल मंत्रालय (Railway Ministry) वंदे भारत ट्रेनों के प्रोडक्शन में व्यापक वृद्धि करने की योजना बना रहा है। मौजूदा समय में कुछ ही वंदे भारत ट्रेनें सेवा में हैं। वर्तमान में दिल्ली - वाराणसी, दिल्ली - जम्मू, गांधीनगर - मुंबई, अंब-अंदौरा (हिमाचल प्रदेश) -दिल्ली, बेंगलुरु - चेन्नई, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) - नागपुर (महाराष्ट्र) और हावड़ा - जलपाईगुड़ी मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है।
ये है सरकार का प्लान
शुरुआत में वंदे भारत ट्रेनों को 500 किलोमीटर तक की सीमा वाले सेक्शन पर चलाने की योजना बनाई जा रही है। आगे चलकर रेल मंत्रालय 500 किलोमीटर से ज्यादा लंबे रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों के स्लीपर संस्करण को चलाने की योजना बना रहा है। मालूम हो कि भारतीय रेलवे ने अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। वित्त वर्ष 2023 - 24 में 100 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा।
यहां हो रहा है ट्रेनों का प्रोडक्शन
वंदे भारत रेक के लिए उच्च उत्पादन क्षमता के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोडक्शन इन कारखानों में होगा - इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (चेन्नई), मॉडर्न कोच फैक्ट्री (रायबरेली), रेलवे निर्माण इकाई (सोनीपत) और विनिर्माण इकाई लातूर में।
