BSE Share Price Target: 1 साल में 198% का जबरदस्त उछाल, अब और खरीदें या मुनाफा बुक करने में होगी समझदारी

BSE Share Price Target: बीएसई लिमिटेड शेयरों में मिले रिटर्न हैरान करने वाले हैं। मई 2025 में बोनस शेयर इश्यू के बाद से ही शेयरों में तेजी देखी जा रही है। बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट 23 मई रही, जिसके बाद शेयर में 10% की और तेजी आई। ऐसे में क्या यह शेयर शॉर्ट टर्म में थोड़ा-बहुत कंसॉलिडेशन दिखा सकता है। चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

BSE Share Price Target: बीएसई लिमिटेड के शेयरों ने पिछले एक साल में 198% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जिससे निवेशक दंग रह गए हैं। मई 2025 में बोनस शेयर इश्यू के बाद से ही शेयरों में तेजी बनी हुई है। बोनस इश्यू की रिकॉर्ड तिथि 23 मई रही, जिसके बाद शेयर में 10% की और तेजी आई। सोमवार, 2 जून को बीएसई के शेयर NSE पर 0.71% बढ़कर 2693 रुपये पर बंद हुए। सीनियर रिसर्च एनालिस्ट सचिन गुप्ता (5paisa) के मुताबिक, बीएसई के शेयर फिलहाल उच्च स्तर पर मजबूती के साथ टिके हुए हैं। उन्होंने कहा, “शॉर्ट टर्म में शेयरों में थोड़ी बहुत कंसॉलिडेशन देखने को मिल सकती है, लेकिन उसके बाद रैली फिर से शुरू हो सकती है।”

​BSE share price target

BSE शेयर प्राइस टारगेट।

गुप्ता ने कहा, “बीएसई शेयरों में ₹2600-₹2620 के स्तर पर गिरावट आए तो उसे खरीदने का अच्छा मौका माना जा सकता है। नीचे की ओर ₹2480 पर मजबूत सपोर्ट है, जिसे स्टॉप लॉस के रूप में देखा जा सकता है।” उनका टारगेट प्राइस ₹3000 तक बताया गया है।

End of Feed