कच्चे तेल की कीमतों में आग, 106 डॉलर के पार पहुंची ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत

Crude oil की कीमत लगातार चौथे दिन बढ़ी है. ईरान और अमेरिका के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव से निवेशक डरे हुए है। होर्मुज के जल्‍द न खुलने की आशंका ने तेल बाजार में हड़कंप मचा दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। लगातार चौथे दिन कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद ब्रेंट क्रूड (Brent Crude Oil) का भाव 106 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है। यह उछाल ऐसे समय में आया है जब दुनिया पहले ही महंगाई से जूझ रही है। तेल की कीमतों में आई इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) में पैदा हुई बाधाएं हैं। निवेशकों और बाजार विशेषज्ञों के बीच इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है कि अगर यह संकट लंबा खिंचा, तो आने वाले दिनों में ऊर्जा संकट गहरा सकता है।

Crude Oil

ईरान वार्ता विफल होने का असर

कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आई इस तेजी की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत का बेनतीजा रहना है। पिछले कुछ समय से उम्मीद की जा रही थी कि वार्ता सफल होने पर ईरान के तेल निर्यात पर लगे प्रतिबंधों में ढील मिल सकती है, जिससे बाजार में तेल की सप्लाई बढ़ती और कीमतें कम होतीं। लेकिन बातचीत के अचानक रुक जाने (Talks Stall) से सप्लाई बढ़ने की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। बाजार को अब डर है कि ईरान की तरफ से तेल की आपूर्ति में और भी कड़ाई हो सकती है, जिसका सीधा असर ग्लोबल ऑयल इन्वेंट्री पर पड़ रहा है।

End of Feed