लखनऊ में सिर्फ 1.50 लाख में बुक करें प्लॉट! जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ में प्लॉट खरीदने का मौका तलाश रहे लोगों के लिए वरुण विहार योजना शुरू हो गई है। आगरा एक्सप्रेसवे के पास इस योजना में अलग-अलग आकार के प्लॉट उपलब्ध हैं। जानिए रजिस्ट्रेशन राशि, जरूरी तारीखें और ऑनलाइन आवेदन का आसान तरीका।

लखनऊ में अपना घर बनाने के लिए जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण यानी एलडीए ने वरुण विहार योजना शुरू की है। यह योजना आगरा एक्सप्रेसवे के पास विकसित की जा रही है। योजना के तहत अलग-अलग आकार के आवासीय भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन भूखंडों के लिए पंजीकरण राशि करीब ₹1.69 लाख से शुरू होती है। योजना का क्षेत्रफल करीब 6,580 एकड़ बताया गया है और इसे मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत विकसित किया जा रहा है।

Lucknow

आगरा एक्सप्रेसवे के पास है योजना

वरुण विहार योजना लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे के पास स्थित है। एलडीए के अनुसार, योजना में आवासीय के साथ व्यावसायिक, मिश्रित उपयोग, संस्थागत और समूह आवास से जुड़े भूखंड भी विकसित किए जाएंगे। योजना के आवासीय भूखंडों का पंजीकरण शुरू हो चुका है। यह योजना उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण यानी यूपी रेरा के तहत पंजीकृत बताई गई है।

End of Feed