2025 में बिरयानी बनी भारत की पहली पसंद, बर्गर-पिज्जा भी नहीं रहे पीछे

बिरयानी के बाद बर्गर दूसरे स्थान पर रहा, जिसके 4.42 करोड़ ऑर्डर दर्ज किए गए। वहीं, पिज्जा के 4.01 करोड़ और डोसा के 2.62 करोड़ ऑर्डर हुए। रिपोर्ट यह भी बताती है कि भारतीयों में स्थानीय और क्षेत्रीय व्यंजनों के प्रति प्यार लगातार बढ़ रहा है। खास तौर पर पहाड़ी खाने के ऑर्डर्स में एक साल के भीतर नौ गुना तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने अपनी सालाना रिपोर्ट ‘हाउ इंडिया स्विगीड’ का 10वां संस्करण जारी किया। इस रिपोर्ट में वर्ष 2025 के दौरान प्लेटफॉर्म पर किए गए ऑर्डर्स के आधार पर भारतीयों की खाने-पीने की पसंद को सामने रखा गया है। आंकड़ों से साफ है कि इस साल भी लोगों के दिल पर बिरयानी ने राज किया।

Biryani becomes India's first choice in 2025

Biryani becomes India's first choice in 2025/Photo-AI

PTI/भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2025 में स्विगी पर कुल 9.3 करोड़ बिरयानी ऑर्डर की गईं, जिससे यह देश की सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश बन गई। बिरयानी के बाद बर्गर दूसरे स्थान पर रहा, जिसके 4.42 करोड़ ऑर्डर दर्ज किए गए। वहीं, पिज्जा के 4.01 करोड़ और डोसा के 2.62 करोड़ ऑर्डर हुए।

End of Feed