बीमा सुगम का लॉन्च टला, दिसंबर के अंत में होगा चालू, आपको भी मिलेगा फायदा

देश के इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDA की तरफ से लाये जा रहे बीमा सुगम पोर्टल का लॉन्च फिलहाल टल गया है। अब इसे अगले महीने के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। इसके लॉन्च होने से बीमा खोजना आसान होगा।

Bima Sugam Launch Delay: बीमा खरीदने और उससे जुड़ी सेवाओं को आसान बनाने वाला डिजिटल प्लेटफॉर्म 'बीमा सुगम' एक बार फिर लॉन्च नहीं हो पाया। इसे 23 नवंबर 2026 को मोटर इंश्योरेंस प्रोडक्ट 'बीमा वाहन' के बीटा वर्जन के साथ शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन बीमा कंपनियों की अधूरी तैयारियों के कारण लॉन्च टाल दिया गया है। अब दिसंबर 2026 के अंत तक इसकी शुरुआत होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, नई लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Bima Sugam Launch Delay

अब दिसंबर में हो सकता है लॉन्च

क्यों टला बीमा सुगम का लॉन्च?

शुरुआती चरण में नौ बीमा कंपनियों को बीमा सुगम पर मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी उपलब्ध करानी थीं। इनमें SBI General, ICICI Lombard, HDFC Ergo, New India Assurance, Zuno General, Zurich Kotak General, Shriram General, IndusInd General और Go Digit General शामिल हैं।

End of Feed