भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर आई बड़ी खबर, कॉमर्स सेक्रेटरी ने दी ये अहम जानकारी

India US trade deal: अग्रवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, दोनों पक्ष (व्यापार समझौते पर) बातचीत कर रहे हैं और दोनों पक्षों को लगता है कि एक व्यापार समझौता हो सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले साल दिसंबर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर की डिजिटल रूप से बैठक हुई थी।

India US trade deal: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अच्छी खबर है। कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि उच्च शुल्क के बावजूद अमेरिका को होने वाले भारत के निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की जा रही है। अग्रवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, दोनों पक्ष (व्यापार समझौते पर) बातचीत कर रहे हैं और दोनों पक्षों को लगता है कि एक व्यापार समझौता हो सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले साल दिसंबर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर की डिजिटल रूप से बैठक हुई थी।

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप

भारत का निर्यात 38.5 अरब डॉलर पर पहुंचा

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि देश का वस्तु निर्यात बीते माह दिसंबर में 1.87 प्रतिशत बढ़कर 38.5 अरब डॉलर रहा।

End of Feed