LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 1 अक्टूबर से डिलीवरी और Subsidy पर होगा असर

LPG ग्राहकों के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक Aadhaar Authentication जरूरी होगा। अगर आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो समय रहते इसे जरूर करा लें।

घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से एक अहम नियम लागू होने जा रहा है। सरकार ने सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल की बुकिंग के लिए Biometric Aadhaar Authentication (BAA) जरूरी कर दिया है। इसका मतलब है कि अगर कोई ग्राहक सरकारी सब्सिडी वाले रेट पर LPG सिलेंडर लेना चाहता है, तो उसे अपना आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था का मकसद सब्सिडी का फायदा सही और पात्र परिवारों तक पहुंचाना है।

LPG Cylinder

LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 1 अक्टूबर से Booking और Subsidy के नियम बदलेंगे

जिन LPG ग्राहकों का बायोमेट्रिक Aadhaar Authentication पहले ही पूरा हो चुका है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं होगी। यानी अगर आपने पहले ही अपना LPG कनेक्शन आधार से बायोमेट्रिक तरीके से वेरिफाई करा लिया है, तो आपके लिए अलग से कोई नया काम नहीं है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 तक देश के 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG ग्राहकों का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा हो चुका था।

End of Feed