Gold-Silver में आज बड़ी गिरावट, त्योहारों से पहले और सस्ता होगा सोना-चांदी?, जानें कितना टूटेगा रेट

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर डॉलर और बॉन्ड यील्ड मजबूत बने रहते हैं, तो निकट भविष्य में सोना-चांदी सीमित दायरे से लेकर मंदी के रुख में रहेगा।

Gold-Silver Price today: त्योहारी सीजन में सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातु की कीमत में और गिरावट आ सकती है। आज MCX पर सोना 2,928 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर 147,953 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 6,835 रुपये प्रति किलोग्राम टूटकर 227,800 रुपये पर आ गई है।

Gold-Silver today rate.

सोने-चांदी में गिराव

सेबी सर्टिफाइड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के मुताबिक, दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। मौजूदा स्तरों से सोना घरेलू बाजार में करीब ₹1,45,000 प्रति 10 ग्राम तक फिसल सकता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 4,100 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ सकती है। इसी तरह चांदी भी ₹2,28,000 से घटकर करीब ₹2,20,000 प्रति किलोग्राम के स्तर तक आ सकती है।

End of Feed