Gold Price In Nepal: नेपाल में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए क्या है भाव

Gold Price In Nepal: नेपाल सरकार ने सोने पर सीमा शुल्क (Gold Custom duty) को आधा कर दिया। इस भारी कटौती से सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट हुई है। यहां जानिए अब क्या है नेपाल में सोना का ताजा भाव।

Gold Price In Nepal: नेपाल सरकार द्वारा सोने पर सीमा शुल्क (Gold Custom duty) को आधा करने के फैसले के बाद सोमवार को यहां पीली धातु की कीमत में 15,900 रुपये प्रति तोला (11.664 ग्राम) की उल्लेखनीय गिरावट आई। नेपाल सोना एवं चांदी डीलर संघों के महासंघ के मुताबिक हॉलमार्क सोने की कीमत सोमवार को 1,51,300 रुपये प्रति तोला निर्धारित की गई है, जो रविवार को 1,67,200 रुपये तोला थी।

Gold Price In Nepal: नेपाल में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए क्या है भाव

Gold price in Nepal: 20% से घटाकर 10% हुआ सीमा शुल्क

सरकार ने सोने के आयात पर सीमा शुल्क (Custom duty) को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। भारत ने अपने बजट के जरिये सोने और चांदी पर सीमा शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया था।

End of Feed