BHEL Q4 Results: चौथी तिमाही में बीएचईएल का नेट प्रॉफिट 25% घटा, डिविडेंड का किया ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated May 21, 2024, 07:38 PM IST

BHEL Q4 Results: सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) ने बताया कि बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका एकीकृत नेट प्रॉफिट 25 प्रतिशत से अधिक गिरकर 489.6 करोड़ रुपये पर आ गया।

BHEL Q4 Results: सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) ने मंगलवार को बताया कि बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका एकीकृत नेट प्रॉफिट 25 प्रतिशत से अधिक गिरकर 489.6 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 658.02 करोड़ रुपये एकीकृत नेट प्रॉफिट कमाया था।

BHEL Q4 Results, BHEL Net Profit

बीएचईएल का नेट प्रॉफिट

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 7,794.11 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 7,411.64 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 8,338.61 करोड़ रुपये से मामूली बढ़कर 8,416.84 करोड़ रुपये हो गई।

End of Feed