Bharti Hexacom IPO: भारती हेक्साकॉम 32% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट, जानें कितना मिला मुनाफा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 12, 2024, 11:47 AM IST

Bharti Hexacom IPO : भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की कंपनी भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexacom) के शेयरों की लिस्टिंग होनी चुकी है। तीसरे दिन भारती हेक्साकॉम आईपीओ को 29.88 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

Bharti Hexacom IPO : भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की कंपनी भारती हेक्साकॉम(Bharti Hexacom) के शेयरों की लिस्टिंग 32.4 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 755 रुपये पर हुई, जबकि आईपीओ प्राइस बैंड 570 रुपये था। जबकि अनुमान लगाया जा रहा था कि लिस्टिंग में 12-15 प्रतिशत का फायदा मिलेगा। यह इश्यू 3-5 अप्रैल तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसका प्राइस बैंड 542-570 रुपये प्रति शेयर था। तीसरे और आखिरी दिन भारती हेक्साकॉम आईपीओ को 29.88 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

Bharti Hexacom IPO: भारती हेक्साकॉम 32% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट, जानें कितना मिला मुनाफा

यह भी पढ़ें

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का कितना हिस्सा

भारती हेक्साकॉम का आईपीओ 3-5 अप्रैल तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसका प्राइस बैंड ₹542-570 प्रति शेयर तय किया गया था। BSE डेटा के मुताबिक तीसरे दिन भारती हेक्साकॉम आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस 29.88 गुना रहा। आंकड़ों के मुताबिक रिटेल इनवेस्टर्स के हिस्से को 2.83 गुना सब्सक्राइब किया गया है। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 48.57 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 10.52 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

End of Feed